eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

मढ़ौरा के तेजपुरवा गांव में दहेज के वजह से हत्या

एक बार फिर से दहेज हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव का है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पीड़िता का मायका छपरा जिले के करीमचक में है। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी नवंबर 2024 में हुई थी।पीड़िता के पिता का कुछ समय पहले इंतकाल हो चुका है और भाई कतर में नौकरी करते हैं।

समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी और न ही एफआईआर दर्ज की गई थी। ससुराल पक्ष की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, जबकि मायके पक्ष ने न्याय की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *