Wed. Feb 11th, 2026

छपरा शहर के राम जानकी मंदिर मोहल्ला निवासी रामू की बीती रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। रामू छपरा सदर अस्पताल के पास अपनी दुकान चलाता था। घटना उस वक्त घटी जब वह नैनी गांव से नेवता कर बाइक से लौट रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे।

श्यामचक ढाला के ऊपर से गुजरते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और रामू पुल से नीचे गिर गया। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक को किसी गाड़ी ने टक्कर मारी या वह खुद ही अनियंत्रित होकर गिरा।

समाचार लिखे जाने तक रामू का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रामू के भाई ने बताया कि वह घर लौटने की तैयारी में था, तभी यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *