Wed. Feb 11th, 2026

मसरख (सारण)। एक बार फिर दहेज को लेकर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मसरख थाना क्षेत्र के बनसाही गांव में एक चार माह की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान सिवान जिले के कोरिया टोल, इंद्र राय गांव निवासी की पुत्री के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 14 महीने पहले बड़े धूमधाम से हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अंततः उसे जहर देकर मार दिया गया। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने दान-दहेज के साथ बेटी की शादी की थी, फिर भी उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी। परिजनों ने यह भी दावा किया कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। वहीं, लड़की के पिता ने बताया कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ससुराल पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *