🎯 M.Tech से Revenue Officer तक: छपरा की प्रिया की सफलता की कहानी
सारण जिले के छपरा की बेटी प्रिया शर्मा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 964वीं रैंक हासिल कर रेवेन्यू ऑफिसर पद पर चयन पाया है।
खास बात यह है कि प्रिया ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में M.Tech की पढ़ाई की है। तकनीकी शिक्षा के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुना और अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा और रंजना शर्मा की पुत्री प्रिया की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनके मामा दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रिया की सफलता परिवार ही नहीं, पूरे सारण जिले के लिए गर्व की बात है।
एक तरफ M.Tech की डिग्री, दूसरी तरफ BPSC की सफलता—प्रिया ने साबित कर दिया कि मंजिल वही पाता है जो सपनों के साथ मेहनत को भी बराबर जगह देता है। 💐👏
![]()







Leave a Reply