“इश्क… जब सिर चढ़कर बोलता है, तो लोग हदें पार कर जाते हैं… लेकिन सारण में एक प्रेमिका ने प्यार पाने के लिए ऐसी जिद पकड़ ली… कि पूरा गांव तमाशबीन बन गया!”
“तस्वीरें सारण जिले के अमनौर प्रखंड के पकड़ी गांव की हैं… जहां एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई… और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया।”
“कारण? युवती की एक ही मांग— जिस लड़के से वो प्यार करती है… उसे यहां बुलाया जाए… और उसी से उसकी शादी कराई जाए!”
“टावर के नीचे गांव वालों की भीड़… ऊपर प्रेमिका की जिद… और बीच में पुलिस की समझाइश… अमनौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है… और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है।”
“अब सवाल ये है… क्या प्यार की ये जिद मुकाम तक पहुंचेगी… या फिर मामला किसी और मोड़ पर जाएगा?”
“फिलहाल… पकड़ी गांव में यही घटना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है…”


![]()











Leave a Reply