“मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 12431 राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर उस वक्त हुई, जब ट्रेन कोटा रेल मंडल के लूनी और आलोट रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी।
सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह का समय होने के कारण अधिकांश यात्री सो रहे थे, लेकिन अचानक धुआं और आग जैसी स्थिति से बोगियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की खबर यह है कि रेलवे स्टाफ और प्रशासन की तत्परता से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आग लगने की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल रेलवे और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। बड़ी राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है।”










Leave a Reply