eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

छपरा में असिस्टेंट प्रोफेसर पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

छपरा में असिस्टेंट प्रोफेसर पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
छपरा। शहर के गुदरी बाजार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक असिस्टेंट प्रोफेसर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किए जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल की पहचान भगवान ठाकुर के रूप में बताई जा रही है। वे नंदलाल सिंह कॉलेज, दाउदपुर में फिलॉसफी के असिस्टेंट प्रोफेसर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वे फिलहाल छपरा के श्यामचक इलाके में किराए के मकान में रहते हैं और मूल रूप से सहार, आरा के रहने वाले हैं।
दूध खरीदने के दौरान हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम भगवान ठाकुर गुदरी बाजार में दूध खरीदने गए थे। इसी दौरान रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद उन पर चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आ रही है।
हमले में घायल प्रोफेसर को आसपास मौजूद लोगों की मदद से आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल ने खुद बताई घटना की जानकारी

घटना के बाद अस्पताल में दर्द से कराहते हुए घायल प्रोफेसर ने खुद घटना के संबंध में जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक उनके परिजन अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस व्यक्ति ने किया और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई
शुरुआती जानकारी में रुपये के विवाद को हमले की वजह बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस अब घटना के कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर जांच कर सकती है।
eBiharDigitalNews.com इस मामले से जुड़ी आधिकारिक और पुष्ट जानकारी सामने आने पर अपने पाठकों को अपडेट करता रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *