eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

जेपीयू छात्र युवा संसद में गीतों पर विवाद, ABVP ने जताई आपत्ति; आइसा जिला अध्यक्ष ने दिया जवाब

जेपीयू में छात्र युवा संसद की बैठक के दौरान गीतों के प्रयोग पर विवाद, ABVP ने जताई आपत्ति; आइसा ने किया खंडन
छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 19 अगस्त को आइसा की ओर से छात्र युवा संसद की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाना था। इनमें परीक्षा समय पर नहीं होना, रिजल्ट में गड़बड़ी, लंबित परीक्षाएं और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़ी अन्य समस्याएं प्रमुख थीं।
बैठक के दौरान कुछ गीतों के प्रयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बैठक में कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं से जुड़े गीतों के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
मामले को लेकर अब राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसी पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखने के लिए आइसा के जिला अध्यक्ष कुणाल कौशिक हमारे कार्यालय पहुंचे।
कुणाल कौशिक ने ABVP की ओर से लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए पूरे मामले का खंडन किया और बैठक में गीतों के प्रयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट की।

आइसा जिला अध्यक्ष कुणाल कौशिक ने इस विवाद पर क्या कहा, ABVP की आपत्ति को लेकर उनका क्या जवाब है और बैठक में आखिर हुआ क्या था—सुनिए, उनकी जुबानी इस वीडियो में।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *