पत्रकार से ‘डॉक्टर’ तक का सफर: जय प्रकाश विश्वविद्यालय में मनोरंजन पाठक को पीएचडी की सिफारिश
छपरा:
सारण की पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बना चुके मनोरंजन पाठक अब मनोविज्ञान के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं। जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थी मनोरंजन पाठक को पीएचडी डिग्री के लिए सिफारिश मिल गई है।
मंगलवार को विश्वविद्यालय के सिनेट हॉल में उनका वाइवा (मौखिक परीक्षा) ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुआ। जयपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. ए.वी.एस. मन्दावत वाह्य परीक्षक के रूप में जुड़े। मनोरंजन पाठक ने अपने शोध कार्य पर दमदार प्रस्तुति दी और पूछे गए हर सवाल का आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया।
सिनेट हॉल में मौजूद प्रोफेसरों ने भी कई अहम सवाल किए, लेकिन मनोरंजन पाठक ने सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर देकर अपनी तैयारी और शोध की गहराई साबित कर दी। इसके बाद वाह्य परीक्षक ने उन्हें पीएचडी डिग्री प्रदान करने की अनुशंसा कर दी।

एक पत्रकार, अब मनोविज्ञान में ‘डॉक्टर’ बनने की ओर
सारण में पत्रकारिता के लिए चर्चित मनोरंजन पाठक के लिए यह उपलब्धि किसी बड़ी मिसाल से कम नहीं है। खबरों की दुनिया में सक्रिय रहने के साथ-साथ उन्होंने मनोविज्ञान जैसे गंभीर विषय में चार वर्षों तक लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम अब सामने आया है।
उनके शोध निर्देशक डॉ. दिनेश बल्लभ ने कहा कि मनोरंजन पाठक ने पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ शोधकार्य पूरा किया है। यह सफलता उनके चार साल के अथक प्रयास का नतीजा है।

इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आशा रानी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नीलम, डॉ. फिरोज अहमद समेत कई शोधार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
मनोरंजन पाठक की यह सफलता न सिर्फ मनोविज्ञान विभाग बल्कि पूरे जय प्रकाश विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

![]()











Leave a Reply