eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

राजेंद्र स्टेडियम में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी 🇮🇳

छपरा, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारण जिले के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली।
समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न पुलिस बलों, एनसीसी एवं स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। उपमुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सहित जिले के कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं आम लोग शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। पूरा राजेंद्र स्टेडियम तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *