eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

संत रविदास जयंती पर विशेष अभियान: 15 फरवरी 2027 तक हर गुरुवार लगेंगे शिविर

संत रविदास जयंती अभियान: 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक चलेगा विशेष कार्यक्रम
छपरा: संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं कल्याणकारी अभियान चलाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 18 से 20 अगस्त 2026 तक जिले एवं सभी प्रखंडों में कलश यात्राओं का आयोजन किया गया है। इसके बाद अभियान के तहत प्रत्येक बृहस्पतिवार जिले के सभी अनुसूचित जाति टोलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों के माध्यम से पात्र अनुसूचित जाति परिवारों को सरकार की 22 कल्याणकारी योजनाओं से नियमानुसार जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शिविरों में लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित परिवारों की सफलता की कहानियों को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

अभियान के दौरान अंतर-विद्यालय खेल प्रतियोगिता, साइकिल रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *