2 बजे की बैठक, डेढ़ घंटे इंतजार… फिर फूटा गुस्सा! ‘बहिष्कार करो’ के नारों से गूंजा नगर निगम
छपरा नगर निगम की बोर्ड बैठक बुधवार को शुरू होने से पहले ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के लिए दोपहर 2:00 बजे का समय तय किया गया था, लेकिन आरोप है कि मेयर करीब डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंचे, जिससे वार्ड पार्षदों का गुस्सा भड़क उठा।
कई वार्ड पार्षदों का कहना था कि जब बैठक का समय पहले से तय था, तो इतनी देरी क्यों हुई? लंबे इंतजार से नाराज पार्षदों ने सभागार में ही विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल नारों से गूंज उठा — “बहिष्कार करो, बहिष्कार करो”, “नगर आयुक्त चोर है”, “चोर है-चोर है” जैसे नारे लगाए जाने लगे।

आक्रोशित पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए और बड़ी संख्या में बैठक का बहिष्कार करते हुए सभागार से बाहर निकल गए। इससे निगम परिसर में कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही थी क्योंकि पहली बार सारण सांसद Rajiv Pratap Rudy नगर निगम बोर्ड बैठक में शामिल होने वाले थे। स्थानीय विधायक की मौजूदगी की भी चर्चा थी, लेकिन हंगामे और बहिष्कार के कारण सांसद रूडी का बैठक में शामिल होना संभव नहीं हो सका।

बैठक में ₹4.14 अरब के बजट के साथ शहर की जलजमाव समस्या, जल निकासी, खनुआ नाला निर्माण, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन हंगामे ने पूरे एजेंडे पर सवाल खड़े कर दिए।

![]()










Leave a Reply