eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

33 हजार वोल्ट पर चढ़ा युवक!

“पहले प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर… अब 33 हजार वोल्ट वाले बिजली टावर पर चढ़ गया युवक! छपरा में ‘हाईवोल्टेज’ ड्रामा देख गांव वाले भी दंग रह गए…”
सारण में टावर पर चढ़ने का ट्रेंड खत्म होने का नाम नहीं ले रहा! इस बार मामला सीधे 33 हजार वोल्ट वाले बिजली टावर तक पहुंच गया। जरा सोचिए… जहां पास जाना भी खतरे से खाली नहीं, वहां एक युवक आराम से टावर पर चढ़ बैठा और पूरे गांव की सांसें अटक गईं।

मामला भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव का है। शनिवार को अचानक एक युवक गांव के पास लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। ऊपर नजर पड़ी तो नीचे लोगों के होश उड़ गए। कोई वीडियो बनाने लगा, कोई समझाने में जुट गया, तो किसी ने तुरंत पुलिस को खबर कर दी।

घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस पहुंची, गांव वाले जुटे और फिर शुरू हुआ ‘नीचे उतर जाओ भाई’ मिशन। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक आखिरकार मान गया और सुरक्षित नीचे उतर आया।
राहत की बात ये रही कि बड़ा हादसा टल गया। लेकिन सवाल वही—आखिर युवक इतनी खतरनाक जगह पर चढ़ा क्यों? प्यार का मामला, मानसिक तनाव या कुछ और? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
“सारण में आखिर ये टावर पर चढ़ने का सिलसिला क्यों बढ़ रहा है? आपकी राय क्या है, कमेंट में जरूर बताइए

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *