eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

Advertisement

छपरा में भाजपा विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताया – बिहार सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त की, पेंशन बढ़ाकर ₹1100

आज छपरा में भाजपा विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार की नई योजनाओं और आमजन के हित में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अब 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने का निर्णय लिया है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisements

विधायक डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह कदम खास तौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए एक राहत की सांस है। बिजली के बढ़ते खर्च से जूझ रहे लोगों को इससे आर्थिक सहारा मिलेगा। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिलेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. गुप्ता ने सरकार की अन्य योजनाओं और आम जनता के हितों से जुड़ी बातों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि “राज्य सरकार आमजन की समस्याओं को समझते हुए लगातार कदम उठा रही है। बिजली और पेंशन से जुड़ा यह फैसला इस बात का प्रमाण है।”

स्थानीय लोगों में इस खबर के बाद खुशी और उत्साह का माहौल है। कई लोगों ने इसे सरकार की आम जनता के प्रति संवेदनशीलता बताया और इसका स्वागत किया।

इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,रमेश प्रसाद,रामदयाल शर्मा,महामंत्री विवेक सिंह,20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान,जिला प्रवक्ता मदन सिंह,राजेश फैशन,जिला सह कोसाध्यक्ष बलवंत सिंह मंडल अध्यक्ष रिंकू सिंह,चन्दन सोनी,संस्कार कुमार,अनूप यादव, लोजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता राकेश सिंह,अनुरंजन कुमार उपस्थित रहे.

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *