Wed. Feb 11th, 2026

घटना के पश्चात घायल अमन कुमार को उपचार हेतु तत्काल पीएचसी मढ़ौरा ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल, छपरा रेफर किया गया।

इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा एवं अंचल पुलिस निरीक्षक, मढ़ौरा द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्राथमिक जांच में यह घटना पूर्ववर्ती आपसी दुश्मनी का प्रतीत होती है। मढ़ौरा थाना पुलिस टीम द्वारा घटना की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही दोषी को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *