eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

BPSC 70th Protest में Prashant Kishore गिरफ्तार और सशर्त बेल लेने को राजी नहीं!

आज सुबह तड़के प्रशांत किशोर (जन सुराज के सूत्रधार) को गिरफ्तार कर लिया गया था विगत तीन दिनों से बीपीएससी 70th अभ्यर्थियों के साथ आमरण अनशन कर रहे हैं प्रशांत किशोर एवं कई उनके साथियों को पुलिस उठा कर ले गई तथा कथित तौर पर कहा जा रहा है कि उनको थप्पड़ भी मारा गया दोपहर के समय तक की ताजा अपडेट में प्रशांत किशोर ने आगे धरना प्रदर्शन न करने की शर्त बेल लेने से इनकार कर दिया है जन सुराज की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि आगे भी हम गांधी के रास्ते लड़ते रहेंगे l जेल के भीतर भी आमरण अनशन जारी रहेगा l बेल की शर्तों को हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *