

चीन का दूसरा वायरस HMPV अब भारत में!
चीन में तेजी से फैल रहे हैं HMPV वायरस को कोरोना वायरस की तरह माना जा रहा है।
चीन में तो यह वायरस अपना पैर तेजी से पसार दिया है, वहीं भारत में भी इसके दो कैसे एक ही अस्पताल बेंगलुरु में पाए गए हैं। हालांकि भारत के एक्सपर्ट का मानना है यह गंभीर नहीं है!
आईए जानते हैं कि HMPV है क्या?
ह्यूमनमेटा पन्यूमोवारस [HMPV] है क्या?
एक श्वसन वायरस है, जो किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन यह ज्यादातर छोटे बच्चों,बुजुर्गों और कमजोर प्रणाली वाले लोगों में अधिक देखा जा सकता है। यानी यह भी कोरोना की तरह (RSV) स्वसन प्रणाली सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।
लक्षण-1)बुखार 2)खांसी 3) नाक बंद होना 4)गले में खराश। गंभीर मामलों में निमोनिया का कारण बन सकता है।
फैलाव- 1)संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से।
2)खासने या छींक आने से 3) संक्रमित व्यक्ति के छूने से
बचाव-1) हाथों को बार-बार धोएं 2)संक्रमण होने पर दूरी बनाए 3)बीमार होने पर घर पर रहे।4) बीमार होने पर तत्काल डॉक्टर से दिखाएं।
भारत में इस तरह के केसो पर स्टडी चल रहा है फिलहाल वक्त तक दो बच्चों में यह वायरस की पुष्टि हुई है इनका इंटरनेशनल कनेक्शन की जांच की जा रही है इस वक्त तक यह कहा जा सकता है कि भारत में एक नए खतरे की सुगबुगाहट कोरोना के समय की याद दिलाता है।











Leave a Reply